पंकज त्रिपाठी की ‘कड़क सिंह’ जी5 पर होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 Nov 2023 08:12 PM
पंकज त्रिपाठी की ‘कड़क सिंह’ जी5 पर होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘कड़क सिंह’ सीधे तौर पर ओटीटी मंच जी5 पर रिलीज होगी. जी5 ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की. ‘पिंक’ और ‘लॉस्ट’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने ‘कड़क सिंह’ का निर्देशन किया है. इस फिल्म को एक आकर्षक थ्रिलर के रूप में पेश किया गया है.

त्रिपाठी, ‘कड़क सिंह’ में एके श्रीवास्तव का किरदार निभा रहे हैं जिसे भूलने की बीमारी है. फिल्म में किरदार की बीमारी उसकी बीती जिंदगी के रहस्यों से पर्दा उठाती है. फिल्म में संजना सांघी ने भी काम किया है. चौधरी ने ‘कड़क सिंह’ को एक विशेष फिल्म बताते हुए कहा कि यह फिल्म आम लोगों के प्रति एक सरकारी अधिकारी की जिम्मेदारी से जुड़ी है.

निर्देशक ने एक बयान में कहा, ”इस फिल्म में त्रिपाठी और सांघी ने पिता-बेटी के बीच की कहानी को दर्शाने में बहुत अच्छा काम किया है. पार्वती और जया अहसन सहित बड़े कलाकारों और सहयोगियों के बीच काम करना बहुत अच्छा रहा जिसमें हर किसी ने अपनी क्षमता से बेहतर काम किया.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu