ओडिशा में बीएसएफ ने माओवादियों का गोला बारूद का जखीरा ढूंढ निकाला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 Nov 2023 10:22 PM
ओडिशा में बीएसएफ ने माओवादियों का गोला बारूद का जखीरा ढूंढ निकाला
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ओडिशा-छत्तीसगढ. सीमा के समीप मलकानगिरी जिले में तुलसी आरक्षित वन क्षेत्र में एक माओवादियों के एक ठिकाने का पता लगाया और वहां से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई. अर्द्धसैनिक बल ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. बयान के मुताबिक, बीएसएफ की दूसरी बटालियन ने खुफिया जानकारी के आधार पर तुलसी आरक्षित वन क्षेत्र में किरमिती और तुलसी गांव में एक अभियान चलाया.

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, ”लक्षित इलाके में छापेमारी के दौरान बल ने किरमिती गांव के समीप जंगल में एक पेड़ के पास चट्टानी गुफा में स्थित माओवादी का गोला बारूद का जखीरा ढूंढ निकाला.” उन्होंने बताया कि ठिकाने से बरामद की गई चीजों में एक एल्यूमिनियम कंटेनर (15 लीटर), बैटरी व एंटीना के साथ एक वायरलेस सेट, एक हथगोला और अन्य चीजें बरामद की गई हैं.

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ दक्षिण ओडिशा के माओवादी प्रभावित जिले मलकानगिरी में अभियान चला रही है. उन्होंने बताया कि इस तरह की बरामदगी से निश्चित रूप से माओवादियों की रणनीति को तगड़ा झटका लगेगा और सुरक्षा बलों के बढ.ते प्रभुत्व से निपटने का उनका हौसला कम होता जाएगा.

उन्होंने बताया कि माओवादी अक्सर अपने सामान को अलग-अलग स्थानों पर रखते हैं ताकि इन क्षेत्रों में अभियान चला रहे सुरक्षा बलों के खिलाफ उसका इस्तेमाल किया जा सके. उन्होंने बताया कि बीएसएफ, मलकानगिरी जिले में सक्रिय रूप से अभियान चला रही है और क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर उसका नियंत्रण है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu