राजकुमार राव कीफिल्म ‘श्री’ अगले साल मई में रिलीज होगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 Nov 2023 10:17 PM
राजकुमार राव कीफिल्म ‘श्री’ अगले साल मई में रिलीज होगी
ऑडियो सुनें

मुंबई. राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘श्री’ अगले साल 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह फिल्म दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित है. ‘टी-सीरीज’ और ‘चॉक एन चीज फिल्म्स प्रोडक्शन एलएलपी’ के बैनर तले बन रही ‘श्री’ का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है. फिल्म की पटकथा जगदीप सिद्धू और सुमित पुरोहित ने लिखी है.

फिल्म निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “फिल्म ‘श्री’ उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के जीवन को चित्रित करती है. उन्होंने दृष्टिबाधित होने के बावजूद निडर होकर अपने सपनों का पीछा किया और अंतत: बोलैट इंडस्ट्रीज की स्थापना की.” भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा निर्मित इस फिल्म में अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. पहले यह फिल्म 15 सिंतबर 2023 को रिलीज होने वाली थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu