“आयरन वुमेन ऑफ मणिपुर” और “ट्यूजडेज़ वुमेन” फिल्म बाजार की अनुशंसित फिल्मों में शामिल

नयी दिल्ली. इमाद शाह के निर्देशन में बनी “ट्यूजडेज. वुमेन”, हाओबन पबन कुमार की “आयरन वुमेन ऑफ मणिपुर”, शिवम सिंह राजपूत की “लद्दाख 470” और सम्मान रॉय की “द एक्जाइल” फिल्म बाजार के 17वें संस्करण में 10 अनुशंसित फिल्मों की सूची में शामिल है. प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है.

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के मौके पर 20 से 24 नवंबर तक गोवा के मैरियट रिजॉर्ट में फिल्म बाजार का आयोजन किया जाएगा. लघु फिल्म “ट्यूजडेज. वुमेन” प्रसिद्ध जापानी लेखक हारुकी मुराकामी की तीन लघु कथाओँ पर आधारित है. उनतीस मिनट की यह फिल्म अंग्रेजी भाषा में है.

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अभिनेत्री रत्ना पाठक के बेटे इमाद शाह ने एक बयान में कहा, “फिल्म बाजार ने लगातार देश में बनने वाली कुछ बेहतरीन फिल्मों का समर्थन किया है. बहुत अच्छा लग रहा है कि एक निर्देशक के रूप में मेरी पहली फिल्म को इस वर्ष वहां प्रर्दिशत होने के लिए चुना गया है, और मुझे उम्मीद है कि इससे इसे दूर-दूर तक दर्शकों के बीच पहुंचने में मदद मिलेगी.” कुमार की “आयरन वुमेन ऑफ मणिपुर” भारत की खेल हस्तियों पर आधारित है, जिन्होंने खेलों में महिलाओं के बढ़ावा देने में जबरदस्त योगदान दिया है. इसमें महिला भारोत्तोलकों कुंजरानी देवी, अनीता चानू और मीराबाई चानू की कहानियां शामिल हैं. मणिपुरी और अंग्रेजी में बनी यह फिल्म 26 मिनट की है.

राजपूत की डॉक्यूमेंट्री “लद्दाख 470” राजस्थान के अजमेर की ‘अल्ट्रा रनर’ सूफिया रनर के जीवन पर आधारित है, जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है. 38 मिनट लंबी यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी में है. रॉय की “द एक्जाइल” 82 मिनट की हॉरर फीचर फिल्म है. इस फिल्म में बंगाल के एक गांव के एक युवक गौरंगा की कहानी बयां की गई है, जो अपनी पत्नी को खो चुका है. यह फिल्म अंधविश्वास, यौन विचलन और अलौकिक विषयों से संबंधित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button