
मुंबई. अभिनेता रणवीर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को अपनी शादी की पांचवीं वर्षगांठ मनाई. दोनों ने इटली के लेक कोमो में नवंबर 2018 में शादी की थी. रणवीर ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में दस साल पहले 15 नवंबर 2013 को रिलीज हुई अपनी फिल्म ह्लरामलीलाह्व को भी याद किया, जिसमें उन्होंने पादुकोण के साथ अभिनय किया था.
उन्होंने लिखा, ह्लरामलीला के दस साल- इसने हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल दिया…एक नहीं बल्कि कई लिहाज से!ह्व दीपिका (37) और रणवीर (38) ने शादी की घोषणा करने से पहले कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी. दोनों ने संजय लीला भंसाली की ह्लबाजीराव मस्तानीह्व, ह्लपद्मावतह्व और कबीर खान की ह्ल83ह्व में भी साथ अभिनय किया. वे रोहित शेट्टी की फिल्म ह्लसिंघम अगेनह्व में दिखाई देंगे.



