अभिनेता दर्शन के कुत्तों ने पड़ोसी महिला को काटा, थाने में हुए पेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 Nov 2023 08:16 PM
अभिनेता दर्शन के कुत्तों ने पड़ोसी महिला को काटा, थाने में हुए पेश
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीपा उनके कुत्तों द्वारा उनकी एक पड़ोसी महिला को काटने के मामले में समन मिलने के बाद बुधवार को राजराजेश्वरी नगर पुलिस के सामने पेश हुए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक इस मामले में शिकायतकर्ता महिला अमिता जिंदल ने आरोप लगाया था कि जब वह अभिनेता दर्शन के आवास के बगल में एक खाली भूखंड पर अपनी कार पार्क कर रही थीं तो उनके कुछ कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया था. पेशे से वकील अमिता का कहना है कि उन पर हमला करने के लिए अभिनेता के कुछ कुत्तों को खुला छोड़ा गया था.

अमिता के अनुसार दर्शन के आवास पर देखभाल करने वालों ने कार को पार्क करने पर आपत्ति जताई और अभिनेता के घर में तीन कुत्ते थे जिनमें से एक को खुला छोड़ दिया गया था. अमिता का आरोप है कि जैसे ही देखभाल करने वालों के साथ उनकी बहस शुरू हुई, दो कुत्ते उन पर झपट पड़े और उन्हें काट लिया. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में अभिनेता दर्शन से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu