तमिल अभिनेत्री तृषा के बारे में टिप्पणी को लेकर अभिनेता मंसूर अली खान के खिलाफ प्राथमिकी

चेन्नई. अभिनेत्री तृषा कृष्णन के खिलाफ टिप्पणियों के लिए अभिनेता मंसूर अली खान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. तमिलनाडु पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग से मिली शिकायत के आधार पर 21 नवंबर को थाउजेंड लाइट महिला थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न-यौन टिप्पणी करना) और 509बी (महिला का शील भंग करना) के तहत खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.

पुलिस ने कहा कि अभिनेता की अशोभनीय टिप्पणियों से संबंधित एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला का शील भंग करने की मंशा दिख रही है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने ‘एक्स’ पर लिखा था, ह्लराष्ट्रीय महिला आयोग अभिनेत्री तृषा कृष्णन के बारे में की गई अभिनेता मंसूर अली खान की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर काफी चिंतित है. हम इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए डीजीपी को आईपीसी की धारा 509 बी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दे रहे हैं. ऐसी टिप्पणियां महिलाओं के खिलाफ हिंसा को सामान्य बनाती हैं और इनकी निंदा की जानी चाहिए.ह्व इससे पहले 19 नवंबर ‘द साउथ इंडियन आर्ट्ट्सिस एसोसिएशन’ (एसआईएए) ने खान के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा था. हालांकि, खान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह माफी नहीं मांगेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button