‘टाइगर 3’ में अपने किरदार को आम खलनायक की तरह पेश नहीं करना चाहता था:इमरान हाशमी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Nov 2023 08:01 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा कि फिल्म ‘टाइगर-3’ में उन्होंने अपने किरदार को खलनायक समझने की बजाय उसे नायक से अलग मानकर निभाया. उन्होंने कहा कि खलनायक के किरदार को करने का सबसे खराब तरीका उसे नकारात्मक सोच के साथ निभाना है.

हाशमी ने कहा कि उन्होंने पूर्व आईएसआई एजेंट आतिश रहमान के अपने किरदार को खलनायक समझने के बजाय एक ऐसा व्यक्ति समझा जिसका नजरिया फिल्म के नायक से अलग है. फिल्म में सलमान खान नायक की भूमिका में हैं और इसमें कैटरीना कैफ ने भी अहम किरदार निभाया है. हाशमी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि आपको निर्देशक के नजरिए के बारे में स्पष्ट होना चाहिए. आप किरदार की बारीकियों को समझें. उस किरदार को अपनी कहानी का नायक समझें और उसे उसी तरह निभाएं.

उन्होंने कहा, ” फिल्म में मेरा किरदार खलनायक का नहीं बल्कि नायक से अलग एक व्यक्ति का है. मैं अपनी कहानी का नायक था, इसलिए मुझे उस किरदार को उसी नजरिए से निभाना था.” इमरान हाशमी ‘मर्डर’, ‘गैंगस्टर’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ और ‘चेहरे’ जैसी फिल्मों में भी नकारात्मक किरदार निभा चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu