फ्रांस के ‘फेस्टिवल डेस 3 कॉन्टिनेंट्स’ में प्रदर्शित की जाएंगी अमिताभ बच्चन की नौ फिल्में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Nov 2023 09:08 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. फ्रांस के ‘फेस्टिवल डेस 3 कॉन्टिनेंट्स’ के 45वें संस्करण में एक विशेष खंड में अमिताभ बच्चन की नौ फिल्में प्रर्दिशत की जाएंगी. आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी. फिल्म समारोह 24 नवंबर से तीन दिसंबर तक फ्रांस के शहर ननतेस में आयोजित किया जाएगा.

बच्चन को सर्मिपत इस विशेष खंड में उनकी 1970 और 1980 के दशक की नौ फिल्मों को प्रर्दिशत किया जाएगा. ये फिल्में ‘त्रिशूल’, ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘शोले’, ‘डॉन’, ‘कभी-कभी’, ‘दीवार’, ‘काला पत्थर’ और ‘अभिमान’ हैं. फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन (एफएचएफ) के साथ साझेदारी और भारत में फ्रांसीसी दूतावास के सहयोग से इस विशेष खंड का आयोजन किया जा रहा है.

अमिताभ बच्चन ने इस विशेष सम्मान पर कहा कि उन्हें यह सुनकर खुशी हुई कि एफएचएफ उनकी नौ फिल्मों को ‘फेस्टिवल डेस 3 कॉन्टिनेंट्स’ में प्रर्दिशत कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह ”सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक है.” ‘फेस्टिवल डेस 3 कॉन्टिनेंट्स’ में फ्रांसीसी फिल्म निर्माता सेड्रिक डुपाइरे द्वारा बच्चन पर बनाई गई 68 मिनट की डॉक्यूमेंट्री ‘द रियल सुपरस्टार’ का विश्व प्रीमियर भी किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu