हर कोने में सैम मानेकशा की कहानी पहुंचाना चाहते हैं: विक्की कौशल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 Nov 2023 07:29 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता विक्की कौशल को उम्मीद है कि फिल्म ‘सैम बहादुर’ में उनका निभाया पूर्व सेना प्रमुख सैम मानेकशा का किरदार लोगों को रास आएगा और उनकी फिल्म विरासत का हिस्सा बन जाएगा. फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है जिन्होंने कौशल के साथ ‘राजी’ भी बनाई थी. यह कौशल के अभिनय वाली दूसरी जीवनी आधारित फिल्म है. इससे पहले वह सुजीत सरकार की ‘सरदार उधम’ में शीर्ष भूमिका निभा चुके हैं.

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ”हम हर घर, गांव, कस्बे, शहर और दुनिया के हर कोने तक पहुंचना चाहते हैं. हम सब इसके लिए तरसते हैं. लेकिन हम इसलिए काम करते हैं कि लोग इसे देखें, उन्हें ये पसंद आए और वे इसकी खुशी मनाएं. यह सबसे बड़ी प्रशंसा है.” कौशल ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई बड़ी बात है, लेकिन काम से लोगों का दिल जीतकर अदाकार का आत्मविश्वास बढ़ जाता है. ‘सैम बहादुर’ में मानेकशा की पत्नी सिल्लू का किरदार सान्या मल्होत्रा और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार फातिमा सना शेख ने निभाया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu