नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘स्कूप’, अभिनेत्री करिश्मा तन्ना फिल्मफेयर ओटीटी 2023 पुरस्कारों से सम्मानित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 Nov 2023 07:55 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्मकार हंसल मेहता निर्देशित वेब शृंखला ‘स्कूप’ को यहां आयोजित फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार समारोह 2023 में सर्वश्रेष्ठ सीरीज के सम्मान से नवाजा गया है. शो में प्रमुख भूमिका निभाने वालीं करिश्मा तन्ना को अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (दहाड़) के साथ सर्वश्रेष्ठ महिला अदाकार (क्रिटिक्स) पुरस्कार प्रदान किया गया.

विक्रमादित्य मोटवानी को उनकी सीरीज ‘जुबली’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का और रणदीप झा को ‘कोहरा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (क्रिटिक्स) का पुरस्कार दिया गया है. ‘कोहरा’ में भूमिका निभाने के लिए अभिनेता सुविंदर विक्की को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का, वहीं बरुण सोबती को इस सीरीज में काम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का खिताब प्रदान किया गया है.

विजय वर्मा को ‘दहाड़’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो तिलोत्तमा शोम को ‘दिल्ली क्राइम’ सीजन दो में निभाए किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के सम्मान से नवाजा गया है. ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को सर्वश्रेष्ठ वेब ऑरिजिनल, इसके मुख्य कलाकार मनोज बाजपेई को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का और अपूर्व सिंह कारकी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu