जेनिफर लोपेज का नौवां एल्बम ‘दिस इज मी…नाउ’ फरवरी 2024 में होगा रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Nov 2023 07:39 PM
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. पॉप स्टार जेनिफर लोपेज का नौवां एल्बम ‘दिस इज मी नाउ’ 16 फरवरी 2024 को रिलीज होगा. मनोरंजन समाचार वेबसाइट वैरायटी के मुताबिक, गायिका के नौंवे एल्बम के साथ एक फिल्म ‘इंसपायरड बाय द म्यूजिक’ भी उसी दिन रिलीज हो रही है. अमेजन एमजीएम स्टूडियो ने ‘दिस इज मी …नाउ : द फिल्म’ को दुनियाभर में प्राइम वीडियो पर रिलीज करने के सभी अधिकार खरीद लिए हैं.

‘दिस इज मी नाउ : द फिल्म’ के निर्माता हैं न्यूयोरिकन प्रोडक्शंस. लोपेज ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर नए एल्बम के टीजर को साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, ‘ ‘दिस इज मी नाउ’: 16 फरवरी 2024 को होगी संगीत के सफर की शुरुआत.” जेनिफर लोपेज का यह एल्बम ‘दिस इज मी नाउ’, उनकी बहन के एल्बम ‘दिस इज मी देन’ के 20 वर्ष पूरे होने के मौके पर रिलीज किया जाएगा. लोपेज और रोजेट चायद ने इस नए एल्बम को लिखा है. साथ ही एंजेल लोपेज, जेफ ‘गिटी’ जिटेलमैन, हिट बॉय, टे कीथ और आईएनके समेत अन्य लोगों ने मिलकर एल्बम का निर्माण किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu