‘अग्निवीर’ का प्रशिक्षण ले रही महिला ने मुंबई में नौसेना छात्रावास में आत्महत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Nov 2023 08:07 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारतीय नौसेना में ‘अग्निवीर’ का प्रशिक्षण ले रही 20 वर्षीय महिला ने मुंबई में ‘आईएनएस हमला’ में अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि केरल की रहने वाली यह महिला पश्चिमी उपनगर मलाड में मालवानी इलाके में ‘आईएनएस हमला’ में प्रशिक्षण ले रही थी.

उन्होंने बताया कि महिला ने सोमवार को सुबह अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली.
अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और प्रतीत होता है कि महिला ने निजी कारणों से आत्महत्या की. उन्होंने बताया कि अपने शुरुआती प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद महिला पिछले 15 दिन से इस केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में दुर्घटनावश मौत रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है और आगे की जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu