भारत ने आस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर श्रृंखला अपने नाम की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 01 Dec 2023 10:54 PM
भारत ने आस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर श्रृंखला अपने नाम की
ऑडियो सुनें

रायपुर. भारत ने शुक्रवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ.त बना ली. भारतीय टीम हालांकि 20 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन ही बना सकी थी लेकिन टीम के गेंदबाजों ने इस लक्ष्य का बचाव करते हुए आस्ट्रेलिया को सात विकेट पर 154 रन ही बनाने दिये. पांचवां और अंतिम टी20 मैच तीन दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जायेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu