ओडिशा: अंगुल जिले मेंजंगली हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला…

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Dec 2023 03:44 PM
ओडिशा: अंगुल जिले मेंजंगली हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला…
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के अंगुल जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक जंगली हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला। एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जान गंवाने वाले लोगों की पहचान सारधापुर गांव के गुरू नायक और चेलियापाडा गांव की अनिथु साहू के रूप में की गयी है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को इन दोनों के शव बरामद किये।

अंगुल के संभागीय वन अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि हाथी ने पहले सारधापुर में घूमने निकले नायक पर हमला किया और फिर चेलियापाडा में साहू को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा, ” हम हाथी द्वारा इन दोनों को कुचलकर मार डालने की परिस्थतियों की जांच कर रहे हैं। आमतौर पर हाथी हार्मोन संबंधी बदलाव के चलते हिंसक व्यवहार दिखाते हैं। हम हाथी के व्यवहार का अध्ययन कर रहे हैं और फिर उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu