पाकिस्तान: कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए लाहौर पहुंचे 55 भारतीय हिंदू श्रद्धालु

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Dec 2023 08:11 PM
पाकिस्तान: कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए लाहौर पहुंचे 55 भारतीय हिंदू श्रद्धालु
ऑडियो सुनें

लाहौर. भारत से लगभग 55 हिंदू तीर्थयात्री पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल में स्थित श्री कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए मंगलवार को वाघा बॉर्डर के रास्ते लाहौर पहुंचे. धार्मिक स्थलों की यात्रा को लेकर द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के अनुसार सिख और हिंदू तीर्थयात्री हर साल भारत से पाकिस्तान की यात्रा करते हैं. पाकिस्तानी तीर्थयात्री भी हर साल प्रोटोकॉल के तहत भारत जाते हैं.

इवेक्वी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ह्लविजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में 55 तीर्थयात्रियों का एक समूह कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए मंगलवार को वाघा बॉर्डर के रास्ते लाहौर पहुंचा.ह्व ईटीपीबी एक वैधानिक बोर्ड है जो विभाजन के बाद भारत गए हिंदुओं और सिखों की धार्मिक संपत्तियों व मंदिरों का प्रबंधन देखता है.

अतिरिक्त सचिव (धर्मस्थल) राणा सलीम ने वाघा में फूल मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया . शर्मा और अन्य तीर्थयात्रियों ने पाकिस्तान में अपने पवित्र स्थलों की यात्रा करने का मौका मिलने पर खुशी व्यक्त की. हाशमी ने कहा कि हिंदू तीर्थयात्री अपने सात दिवसीय प्रवास के दौरान लाहौर में अन्य मंदिरों के भी दर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह कटास राज मंदिर के लिए रवाना होने से पहले हिंदू तीर्थयात्री लाहौर के गुरुद्वारा डेरा साहिब में रुकेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu