दिल्ली के उदय पांधी ने जीता ‘एमटीवी हसल 3’ का खिताब

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Dec 2023 06:07 PM
दिल्ली के उदय पांधी ने जीता ‘एमटीवी हसल 3’ का खिताब
ऑडियो सुनें

मुंबई. दिल्ली के उदय पांधी ने रैप रिएलटी शो ‘एमटीवी हसल 3’ का खिताब जीत लिया है. पांधी ने 19 साल की उम्र में खिताब अपने नाम किया है. वह इस सीजन के सबसे कम उम्र के प्रतियोगी थे जिन्हें देसी ‘हिप-हॉप’ का उभरता सितारा माना जा रहा है. रैपर ने कहा कि ट्रॉफी जीतना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है.

पांधी ने एक बयान में कहा, ” पोको एमटीवी हसल-3 एक मंच से कहीं ज्यादा है. यह सीखने, कड़ी मेहनत करने और कुछ नया करने का एक अविश्वसनीय स्थान है.” उन्होंने कहा, ”मैं एक ऐसे मंच का हिस्सा बनने पर खुद को भाग्यशाली मानता हूं, जिसने मुझे अपने सीमित दायरे से बाहर निकलकर एक कलाकार के रूप में उभरने का मौका दिया. मेरी ‘स्क्वाड बॉस’ डी एमसी ने इस सफर में मेरा बहुत साथ दिया. इस ट्रॉफी को जीतना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है और इस सम्मान को पाकर मैं बहुत खुश हूं.” एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, झां­सी के रहने वाले बासिक दूसरे स्थान पर रहे जबकि अमरावती के 100 आरबीएच ने ‘ओजी हसलर ट्रॉफी’ जीती.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu