मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे साय, किया रोड शो

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Dec 2023 08:19 PM
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे साय, किया रोड शो
ऑडियो सुनें

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे और रोड शो में हिस्सा लिया.
रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व कर चुके साय बुधवार दोपहर बाद रायगढ़ पहुंचे. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिले के निवासियों ने उनका स्वागत किया.

स्वागत के बाद मुख्यमंत्री साय कबीर चौक पहुंचे जहां उन्हें धान से तौला गया. बाद में मुख्यमंत्री साय तथा मंत्री और स्थानीय विधायक ओ पी चौधरी एक वाहन में सवार हुए तथा रोड शो की शुरुआत की गई. लगभग दो घंटे बाद साय का वाहन गांधी चौक पहुंचा.
रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर तथा मकानों के छतों में मौजूद लोगों ने फूल बरसाकर साय और चौधरी का स्वागत किया.
इसके अलावा जगह-जगह बनाए गए अभिनंदन द्वार पर सामाजिक समितियों और विभिन्न संगठनों ने माला पहनाकर साय का स्वागत किया.

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 90 में से 54 सीट जीत कर सरकार बनाई है. इस चुनाव में कांग्रेस को 35 सीट मिली हैं. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी एक सीट जीतने में कामयाब रही है. इस महीने की 13 तारीख को साय और उनके दो उपमुख्यमंत्रियों अरुण साव और विजय शर्मा ने शपथ ली थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu