रायपुर: श्री श्री 108 गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की गुरु गद्दी का आशीर्वाद लेने भुइंयापानी पहुंचे मुख्यमंत्री

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 29 Dec 2023 07:42 PM
रायपुर: श्री श्री 108 गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की गुरु गद्दी का आशीर्वाद लेने भुइंयापानी पहुंचे मुख्यमंत्री
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भुइंयापानी में गुरु माननीय श्री श्री 108 श्री गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी के निवास स्थान पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गद्दी को प्रणाम कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने गुरु के परिवार जनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

गुरु शिष्य परंपरा के सशक्त ध्वजवाहक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बाल्यकाल में 05 वर्ष की उम्र से गुरु का अनुसरण करते रहे हैं। प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारी मिलने पर वे गुरु की गद्दी का आशीष लेने विशेष रूप से भुइंयापानी पहुंचे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गांव में उनकी स्मृति में दुर्गा मंदिर का भी निर्माण करवाया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news