गोवा में धर्म परिवर्तन के लिए पादरी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Jan 2024 08:14 PM
गोवा में धर्म परिवर्तन के लिए पादरी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

पणजी. धर्म परिवर्तन की घटना में कथित संलिप्तता के लिए एक पादरी को सोमवार को उत्तरी गोवा से गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस द्वारा ‘फाइव पिलर चर्च’ के पादरी डोमनिक डिसूजा के खिलाफ प्राथमिकी में चमत्कारी इलाज कानून की धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने कहा कि डिसूजा की पत्नी और उत्तरी गोवा के सियोलिम में स्थित चर्च के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

दलवी ने संवाददाताओं से कहा, ”हमने पादरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ.ावा देना), 295 (पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना), और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ मादक पदार्थ और जादुई उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम 1954 के तहत भी धाराएं लागू की गई हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu