छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Jan 2024 08:57 PM
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से
ऑडियो सुनें

रायपुर. नवनिर्वाचित छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होगा. विधानसभा के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का दूसरा सत्र (बजट सत्र) पांच फरवरी से एक मार्च तक आयोजित होगा. इस सत्र में कुल 20 बैठकें होंगी.

अधिसूचना के मुताबिक, सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. नवनिर्वाचित विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्र के दौरान अपना पहला बजट पेश करेगी. पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की सत्ता में वापसी की थी. इस चुनाव में भाजपा को 54 सीटें मिली है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर विजयी रही. राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu