शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान यूएई के राष्ट्रपति बने

दुबई. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शनिवार को शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को राष्ट्रपति नियुक्त किया गया.यूएई में शासकों ने घोषणा की कि उन्होंने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया है. सरकारी समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ ने कहा कि देश के सात शेखों की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया. गौरतलब है कि यूएई के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button