तमिलनाडु सरकार ने 500 बसों को ‘पैनिक बटन’, सीसीटीवी से लैस किया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 14 May 2022 07:02 PM
तमिलनाडु सरकार ने 500 बसों को ‘पैनिक बटन’, सीसीटीवी से लैस किया

ऑडियो सुनें

चेन्नई. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को और मजबूत करने के मद्देनजर तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई की 500 बसों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) युक्त ‘पैनिक बटन’ और सीसीटीवी कैमरे से लैस किया है. मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को इस परियोजना की शुरुआत की. राज्य परिवहन विभाग ने ‘निर्भया सुरक्षित शहर’ परियोजना के तहत लगभग 2,500 बसों में यह सुविधा प्रदान करने की योजना बनाई है. पहले चरण में यहां 500 बसों में प्रत्येक बस को चार पैनिक बटन, एआई-सक्षम मोबाइल नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर (एमएनवीआर) और तीन कैमरों से लैस किया गया है. एमएनवीआर को 4जी सिम कार्ड के जरिए क्लाउड-आधारित नियंत्रण केंद्र से जोड़ा जाएगा. यात्रा के दौरान साथी यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा, परेशानी या खतरे की सूरत में महिला यात्री घटना को रिकॉर्ड करने के लिए पैनिक बटन दबा सकती है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By www.navabharat.news