केरल में वन विभाग की टीम ने 93 किलोग्राम चंदन की लकड़ी जब्त की, पांच गिरफ्तार

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 14 May 2022 07:11 PM
केरल में वन विभाग की टीम ने 93 किलोग्राम चंदन की लकड़ी जब्त की, पांच गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

कोच्चि. केरल में वन विभाग के उड़न दस्ते ने शनिवार को यहां एक घर से 93 किलोग्राम चंदन की लकड़ी जब्त की और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया.वन विभाग के मुताबिक बरामद की गयी लकड़ी की कीमत 20 से 30 लाख रुपये के बीच है. वन विभाग के खुफिया प्रकोष्ठ की ओर से दी गयी जानकारी के आधार पर उड़न दस्ते ने तड़के संदिग्ध मकान की तलाशी ली और चंदन की लकड़ी की यह खेप बरामद की.एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पांचों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि इडुक्की स्थित एक निजी संपत्ति से यह कीमती लकड़ी काटी गई थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news