सीबीआई ने कथित आईपीएल मैच फिक्सिंग के आरोप में सात ‘सट्टेबाजों’ पर मामला दर्ज किया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 14 May 2022 07:15 PM
सीबीआई ने कथित आईपीएल मैच फिक्सिंग के आरोप में सात ‘सट्टेबाजों’ पर मामला दर्ज किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पाकिस्तान से मिली ‘‘सूचना के अधार’’ पर वर्ष 2019 में आईपीएल मैच की कथित फिंिक्सग करने के आरोप में कुल सात संदिग्ध सट्टेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एजेंसी ने इस सबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की हैं. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने मामले में राष्ट्रव्यापी जांच शुरू की है और दिल्ली, हैदराबाद,जयुपर और जोधपुर में सात ठिकानों की तलाशी ली है. प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि एजेंसी को जानकारी मिली कि ‘क्रिकेट सट्टेबाजी में संलिप्त व्यक्तियों का नेटवर्क पाकिस्तान से मिली सूचना के आधार पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तहत होने वाले मैचों के नतीजों को प्रभावित कर रहा है.

सीबीआई ने पहली प्राथमिकी में दिल्ली के रोहिणी निवासी दिलीप कुमार और हैदराबाद के गुरुम वासु और गुरुम सतीश को आरोपी के तौर पर नामजद किया है. वहीं दूसरी प्राथमिकी में सज्जन ंिसह, प्रभुलाल मीणा, राम अवतार और अमित कुमार शर्मा को को नामजद किया है. चारों राजस्थान के रहने वाले हैं.
उन्होंने बताया कि यह गिरोह कथित तौर पर राजस्थान से काम कर रहा था और 2010 से सक्रिय था जबकि दूसरा गिरोह वर्ष 2013 से सक्रिय था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news