यूक्रेन : रूसी सेना खारकीव के आसपास के इलाकों से पीछे हटी, पूर्वी क्षेत्र में भीषण लड़ाई

कीव. यूक्रेन की सेना ने शनिवार को बताया कि रूसी सैनिक देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर हफ्तों तक बमबारी करने के बाद उसके आसपास के इलाकों से वापस जा रहे हैं. दूसरी ओर, कीव और मॉस्को के सैनिक देश के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र के लिए जंग लड़ रहे हैं. यूक्रेन की सेना ने कहा कि रूसी सैनिक उत्तरपूर्वी शहर खारकीव से पीछे हट रहे हैं और अब अपना पूरा ध्यान आपूर्ति मार्ग की सुरक्षा पर केंद्रित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने पूर्वी इलाके दोनेत्स्क में मोर्टार, तोपों के साथ-साथ हवाई हमले शुरू किए हैं ताकि ‘‘यूक्रेनी सैनिकों को निशाना बनाया जा सके और उनकी मोर्चाबंदी को नष्ट किया जा सके.’’ यूक्रेन के रक्षामंत्री ओलेक्सी रेजÞनिकोव ने कहा, ‘‘यूक्रेन दीर्घकालिक युद्ध के नए दौर में प्रवेश कर रहा है.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button