नयी दिल्ली. संसद का संक्षिप्त बजट सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी के बीच आयोजित होने की संभावना है. सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. सरकार एक फरवरी को लेखानुदान या ‘अंतरिम बजट’ पेश करेगी. नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी. वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह सत्रहवीं लोकसभा का संभवत: आखिरी सत्र होगा. वर्ष 2019 में, लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था.
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी के बीच संभावित
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Jan 2024 07:34 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Rising Stars Asia Cup 2026: पाकिस्तान-ए की जीत, 313 रन के जवाब में 265 पर सिमटा भारत-ए
- 2 ट्रंप का दावा: ईरान ने अब तक 81 हज़ार प्रदर्शनकारियों को मार डाला, एक हफ्ते में दागे सबसे ज्यादा ड्रोन और मिसाइलें
- 3 जांच में बिसलेरी का पानी असुरक्षित, खाद्य सुरक्षा कानून के तहत होगी कानूनी कार्रवाई
- 4 आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: सोमवार को चंद्रमा की कृपा से किन राशियों को मिलेगा फायदा?
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu