भारत की थॉमस कप जीत से कई खिलाड़ी प्रेरित होंगे: मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 May 2022 05:59 PM
भारत की थॉमस कप जीत से कई खिलाड़ी प्रेरित होंगे: मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. थॉमस कप में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम की पहली खिताबी जीत की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्होंने इतिहास रचा है और उनकी जीत कई उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. मोदी ने भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्यों के साथ बात भी की और उन्हें बधाई दी.

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने रविवार को बैंकॉक में एकतरफा फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप का खिताब जीतकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया. मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया! भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश खुश है! हमारी सफल टीम को बधाई और भविष्य के टूर्नामेंट के लिए उन्हें शुभकामनाएं. यह जीत कई उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu