बलौदाबाजार: आग बुझाने के प्रयास में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल, दो अन्य जख्मी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 May 2022 06:59 PM
बलौदाबाजार: आग बुझाने के प्रयास में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल, दो अन्य जख्मी
ऑडियो सुनें

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रविवार को कुछ दुकानों में आग लग गई, जिसे बुझाने के प्रयास में एक पुलिस कांस्टेबल की अंगुली कट गई और उसके जबड़े में गंभीर चोट आई. इस घटना में दो दमकलकर्मी भी घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. बलौदाबाजार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने बताया कि कसडोल शहर स्थित नगर निगम कार्यालय में तड़के तीन बजे कम से कम छह दुकानों में आग लग गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे.

अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास के दौरान, गैस वेल्डिंग की दुकान में रखे एक सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया, जिससे कांस्टेबल जीवन पाटले की एक अंगुली कट गई और उसका जबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि धमाके में अग्निशमन दल के दो कर्मी भी घायल हो गए. कांस्टेबल को इलाज के लिए तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

अधिकारी ने कहा कि दोनों अग्निशमन र्किमयों को कसडोल में एक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि तीन घंटे की मशक्कत के बाद दुकानों में लगी आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu