‘सीक्रेट्स’ के तीसरे संस्करण के लिए फिर साथ आए मनोज बाजपेयी और नीरज पांडे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Jan 2024 08:10 PM
‘सीक्रेट्स’ के तीसरे संस्करण के लिए फिर साथ आए मनोज बाजपेयी और नीरज पांडे
ऑडियो सुनें

मुंबई. डिस्कवरी चैनल पर दिखाए जाने वाले वॉर्नर ब्रदर्स के शो ‘सीक्रेट्स’ के तीसरे संस्करण के लिए अभिनेता मनोज बाजपेयी और फिल्म निर्माता नीरज पांडे फिर साथ काम करेंगे. ‘सीक्रेट्स ऑफ द कोहिनूर’ और ‘सीक्रेट्स ऑफ सिनौली : डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी’ (2021)’ के दो वर्ष बाद ‘सीक्रेट्स ऑफ द बुद्धा रेलिक्स’ का प्रसारण किया जाएगा. इन दोनों सीरीज का निर्माण पांडे ने किया है जबकि कथानक की प्रस्तुति बाजपेयी ने दी.

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ”सीक्रेट्स ऑफ द बुद्धा रेलिक्स’, गौतम बुद्ध के अंतिम दिनों के आसपास की प्राचीन किंवदंतियों और बौद्ध धर्म के केंद्र के आसपास से जुड़ी अवधारणाओं पर केंद्रित होगी.” यह शो डिस्कवरी प्लस पर 22 जनवरी को और 26 फरवरी को रात नौ बजे डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होगा. बाजपेयी ने कहा कि ‘सीक्रेट्स’ कार्यक्रम के लिए वॉर्नर ब्रदर्स के साथ काम को लेकर वह बेहद उत्सुक हैं.

उन्होंने कहा, ”नीरज पांडे के साथ काम करना हमेशा से एक शानदार अनुभव रहा है, जिसमें ऐसी व्यावहारिक बातें होती हैं, जो डॉक्यूमेंट्री को आकार देने में योगदान देती हैं.” अभिनेता ने कहा, ”यह शो दर्शकों को बुद्ध के समय में ले जाएगा और उनके जीवन व शिक्षाओं के ऐतिहासिक काल को सामने लाएगा. इसका उद्देश्य दर्शकों को उन कहानियों से जोड़ना है, जिन्होंने हमारी आध्यात्मिक विरासत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu