छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने किया संसद का भ्रमण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Jan 2024 10:42 PM
छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने किया संसद का भ्रमण
ऑडियो सुनें

रायपुर. भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि आदिवासी हमारे देश की शान हैं. उप राष्ट्रपति ने अपने निवास पर छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से आए आदिवासी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा “मैं आपको यही कहूंगा कि आप इस देश के मालिक हैं. आप जमीन से जितना जुड़े हुए हैं और कोई वर्ग नहीं जुड़ा हुआ है’’.

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बीजापुर, सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और राजनांदगांव जिले के 140 आदिवासी छात्र-छात्राएं और मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के 60 छात्र-छात्राएं आज उप राष्ट्रपति से ‘जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम’ के तहत उप राष्ट्रपति के निवास पर उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे थे. इस वर्ष देश भर के 25 प्रमुख शहरों में ‘जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम’ कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. प्रत्येक कार्यक्रम में 200 प्रतिभागी होते हैं. गुरुग्राम (हरियाणा) में भी एक कार्यक्रम 15 से 21 जनवरी, 2024 तक हो रहा है. इस कार्यक्रम में भाग ले रहे छात्र-छात्राएं आज उप राष्ट्रपति से मिले. छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने ‘जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम’ के तहत संसद का भ्रमण भी किया.

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय द्वारा पिछले 15 वर्षों से जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम ;ज्ल्म्च्द्ध का संचालन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र संगठन ;छल्ज्ञैद्ध के माध्यम से किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में दूर-दराज के व उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के जनजातीय युवक-युवतियों को देश भर के प्रमुख शहरों में भ्रमण पर ले कर जाते हैं. इस कार्यक्रम के उद्देेश्य प्रमुखतः आदिवासी युवाओं की आकांक्षा ;.ेचपतंजपवदद्ध बढ़ाना, उन्हें देश की विकास गतिविधियों, योजनाओं व रोजगार के अवसरों से अवगत कराना और देश के दूसरे भागों के युवाओं से मिलवाना है.

उपराष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2024 की शुरुआत मेरे लिए, राज्यसभा परिवार के लिए और उपराष्ट्रपति के परिवार के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली रहेगी क्योंकि आपके कदम यहां पड़ चुके हैं. धनखड़ ने कहा कि जनजाति की ताकत, इनके महत्व और प्रतिभा को समझना है तो राष्ट्रपति भवन चले जाइए. जनजाति वर्ग की द्रौपदी मुर्मु भारत की राष्ट्रपति हैं. भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है, जो तेजी से प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है. धनखड़ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि आज भारत अमृत काल में है. दुनिया हमारी प्रगति को देखकर आश्चर्यचकित है. उपराष्ट्रपति ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि आपके सबल कंधों पर विकसित भारत के निर्माण का दायित्व है. उन्होंने सभी छात्रों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu