दिल्ली के उत्तम नगर में दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे मिले

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 19 Jan 2024 09:42 PM
दिल्ली के उत्तम नगर में दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे मिले
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले, पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक सरकारी स्कूल की दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे मिले. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दीवार पर ”खालिस्तान एसएफजे जिंदाबाद” के नारे लिखे थे और बृहस्पतिवार रात को इसका पता चला.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में दिल्ली संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा तीन के तहत द्वारका जिले में मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष र्किमयों सहित जिले की कई टीम इस संबंध में कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. खालिस्तान समर्थक नेता और प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने घटना के बाद एक वीडियो जारी किया.

तीन दिन से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी घटना है. पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार में 16 जनवरी को एक खंभे पर इसी तरह के खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले थे. खंभे पर लिखा था ”एसजेएफ, 26 जनवरी, खालिस्तान”. पन्नू ने तब एक धमकी भरा वीडियो भी जारी किया था. घटना के संबंध में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu