वेटिकन में गूंजा तमिलनाडु का राजकीय गीत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 May 2022 10:04 PM
वेटिकन में गूंजा तमिलनाडु का राजकीय गीत
ऑडियो सुनें

चेन्नई. वेटिकन में देवसहायम पिल्लई को संत की उपाधि प्रदान करने के दौरान वहां तमिलनाडु के राजकीय गीत की गूंज सुनाई दी.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एक ट्वीट में संबंधित व गीत से एक छंद लिया, जिसमें कहा गया है कि तमिल को सभी जगह सम्मान और प्रशंसा मिलती है. पोप फ्रांसिस ने रविवार को वेटिकन में देवसहायम पिल्लई को संत की उपाधि प्रदान की. पिल्लई ने 18वीं सदी में ईसाई धर्म अपनाया था.

देवसहायम, पहले भारतीय आमजन हैं जिन्हें पोप ने संत घोषित किया है. समारोह में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले तमिलनाडु के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ंिजजी केएस मस्तान ने ट्वीट किया कि वेटिकन में आयोजित कार्यक्रम में तमिल वंदन गीत से तमिल भाषा को सम्मानित किया गया. इस गीत को तमिलनाडु की छह नन ने गाया.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu