प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Jan 2024 01:09 PM
प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल…
ऑडियो सुनें

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को अयोध्या पहुंचे गये। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखने के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वीआईपी मेहमान भी काफी पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं।

अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, हेमा मालिनी, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, अनुपम खेर, रजनीकांत, चिरंजीवी, राम चरण, सचिन तेंदुलकर, वेंकटेश प्रसाद, सोनू निगम, कंगना रनौत उन वीआईपी मेहमानों में शामिल हैं जो समारोह देखने पहुंचे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर उद्योगपति अनिल अंबानी, योग गुरु बाबा रामदेव, कवि कुमार विश्वास भी नजर आए। हेलीकॉप्टरों ने मेहमानों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav