अस्पताल पर रूस के हमले में दो लोगों की मौत, नौ लोग घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 16 May 2022 06:11 PM
अस्पताल पर रूस के हमले में दो लोगों की मौत, नौ लोग घायल

ऑडियो सुनें

कीव. यू्क्रेन में पूर्वी लुशांक क्षेत्र के सेवेरोडोनटस्क में रात में एक अस्पताल पर रूसी हमले में दो लोगों की मौत हो गयी एवं एक बच्चा सहित नौ लोग घायल हो गये. दो अन्य शहरों पर भी हमले किये गये. एक सैन्य कमांडर ने यह जानकारी दी. क्षेत्रीय सैन्य गवर्नर सरही हैदाई ने सोमवार को बताया कि रूसी आक्रमण की रफ्तार को धीमा करने के लिए यूक्रेन के विशेष सैन्य बल ने रूबिजहने और सेवेरोडोनटस्क के बीच उसके (रूस के) कब्जे वाले पुल को उड़ा दिया एवं टेलीग्राम पर कथित रूप से संबंधित विस्फोट का वीडियो साझा किया.

इस सूचना की तत्काल स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है. रूसी सैन्यबल डोनबास में महत्वपूर्ण स्थान सेवेरोडोनटस्क पर कब्जा करने के लिए कई सप्ताह से प्रयासरत हैं. यह उस क्षेत्र के बाहर है जिस पर अलगाववादियों का पिछले कई सालों से कब्जा है.

By Yogesh Kumar Sahu