पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोटों में 30 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 Feb 2024 09:16 PM
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोटों में 30 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

कराची. पाकिस्तान में आम चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को बलूचिस्तान प्रांत में चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर किए गए दो बम विस्फोटों में कम से कम 40 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए. पहली घटना में, पिशिन जिले में निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के कार्यालय के बाहर एक भीषण विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए.

एक घंटे से भी कम समय के बाद, किला अब्दुल्ला क्षेत्र में जमीयत उलेमा इस्लाम (जेयूआई) के चुनाव कार्यालय के बाहर एक और बम विस्फोट हुआ, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई और 22 अन्य घायल हो गए. दोनों विस्फोटों की जिम्मेदारी किसी समूह या व्यक्ति ने नहीं ली है.

बलूचिस्तान के पंजगुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल्ला जहरी ने बताया कि उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के चुनाव कार्यालय के बाहर एक बैग में बम रखा गया था जिसमें ‘टाइमर’ लगा था. उन्होंने कहा, ”कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए क्वेटा ले जाया गया है.” जहरी ने कहा, ”आतंकवादी लोगों को मतदान केंद्रों पर जाने से रोकने के लिए उम्मीदवारों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन चुनाव तय समय पर हो यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षार्किमयों की संख्या बढ़ाई जा रही है.”

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, किला अब्दुल्ला क्षेत्र में जेयूआई उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय में विस्फोट होने से भारी क्षति हुई. पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने दो विस्फोटों की पुष्टि की और कहा कि बृहस्पतिवार को होने वाले चुनाव के लिए प्रांत में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है.

ईसीपी के एक प्रवक्ता ने कहा, ”इन आतंकी हमलों के अपराधियों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.” बलूचिस्तान के गृह मंत्री जान अचकजई ने हमलों की निंदा की और कहा कि चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे. कार्यवाहक गृह मंत्री गौहर इजाज ने पिशिन में निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के बाहर हुए विस्फोट की कड़ी निंदा की है.

पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान में हिंसा चरम पर है. मंगलवार को प्रांत के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा चौकियों, चुनाव प्रचार कार्यालयों और रैलियों पर 10 ग्रेनेड हमले किए गए.
रविवार के बाद से, प्रांत में लगभग 50 ऐसे हमले हुए हैं और सिबी शहर में एक घटना में हमलावरों ने नेशनल असेंबली के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार की एक चुनावी रैली को निशाना बनाया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और छह अन्य घायल हो गए.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu