खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिर गई जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना राजस्थान के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोटा की बताई जाती है। दर्शन की आस लेकर निकले श्रद्धालुओं के सफर का दर्दनाक अंत हुआ। कराड़िया के पास यह हादसा हुआ है। हादसा इतना भयंकर था कि बस एक्सप्रेस-वे से सीधे नीचे जा गिरी। क्रेन की मदद से बस को ऊपर लाया गया।
हादसा एक्सप्रेसवे पर कराड़िया के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्राइवर ने बस नियंत्रण खो दिया। बस अचानक अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेसवे से उछलकर नीचे खाई में जा गिरी।
हादसा इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया भी एमबीएस अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया।
भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहा थे यात्री
कलेक्टर पीयूष समारिया ने बताया, “अब तक आठ लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सभी गंभीर घायलों को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है।” बस में भोपाल के कुल 21 यात्री सवार थे, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। वे भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे की जांच जारी है।
वीडियो