लकड़बग्घों के झुंड ने गांव पर हमला करके 13 बकरियों को मार डाला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Jul 2022 09:16 PM
लकड़बग्घों के झुंड ने गांव पर हमला करके 13 बकरियों को मार डाला

ऑडियो सुनें

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लकड़बग्घों के झुंड ने हमला करके 13 बकरियों को मार डाला जबकि आठ बकरियां घायल हो गई. वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत रौंदा गांव में सोमवार-मंगलवार रात लकड़बग्घों के हमले में 13 बकरियों की मौत हो गई है तथा आठ बकरियां घायल हो गई.

उन्होंने बताया कि ग्रामीण सावत निषाद को नियम के तहत मुआवजा दिया जाएगा और गांव में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए मुनादी कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि रौंदा गांव में सोमवार-मंगलवार रात लगभग तीन बजे लकड़बग्घों के झुंड ने गांव के निवासी सावत निषाद की बाड़ी में हमला किया. उन्होंने बताया कि वहां 21 बकरियां बंधी हुई थी और लकड़बग्घों ने 13 बकरियों को मार डाला. उन्होंने बताया कि बाद में ग्रामीणों ने लकड़बग्घों को वहां से भगाया. अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस दल मौके पर पहुंच गया था.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu