यूक्रेनी बलों के हवाई हमले से क्रीमिया में नौसेना का एक पोत क्षतिग्रस्त : रूसी रक्षा मंत्रालय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Dec 2023 06:49 PM
यूक्रेनी बलों के हवाई हमले से क्रीमिया में नौसेना का एक पोत क्षतिग्रस्त : रूसी रक्षा मंत्रालय
ऑडियो सुनें

कीव. रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेनी बलों के हवाई हमले से क्रीमिया में रूसी नौसेना का एक पोत क्षतिग्रस्त हो गया. मंत्रालय ने कहा कि फियोदोसिया शहर में स्थित बंदरगाह पर खड़े पोत ‘नोवोचेरकास्क’ को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया गया. इसने कहा कि हमले के दौरान यूक्रेन के दो लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया गया. पोत कितनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ, इसकी तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है. हालांकि, यूक्रेन के चैनलों पर प्रसारित वीडियो में बंदरगाह क्षेत्र में भीषण आग लगी देखी जा सकती है.

पिछले कई महीनों में, यूक्रेनी सेना ने क्रीमिया के आसपास हमले किए हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों से कीव को काला सागर में नेविगेशन बहाल करने और लाखों टन अनाज के निर्यात का मौका मिला. रूस द्वारा नियुक्त क्रीमिया के प्रमुख सर्गेई अक्सयोनोव ने कहा कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यूक्रेनी वायु सेना के कमांडर मैकोला ओलेस्चुक ने तंज करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, ”रूसी सेना का बेड़ा और छोटा हो गया है.” उन्होंने कहा, ”इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, रूसी लोग क्रीमिया छोड़ दें.” यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनात ने लड़ाकू विमानों को नुकसान के दावों का खंडन किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu