जनता के पास 2,000 रुपये के कुल 9,760 करोड़ रुपये के नोट अब भी मौजूद : आरबीआई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 01 Dec 2023 09:06 PM
जनता के पास 2,000 रुपये के कुल 9,760 करोड़ रुपये के नोट अब भी मौजूद : आरबीआई
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि 2,000 रुपये के करीब 97.26 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं, जबकि ऐसे 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी जनता के पास मौजूद हैं. आरबीआई ने 19 मई को 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी.

रिजर्व बैंक की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ” 19 मई 2023 को कारोबार की समाप्ति पर चलन में रहे 2,000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था. 30 नवंबर 2023 को यह घटकर 9,760 करोड़ रुपये रह गया.” आरबीआई के मुताबिक, इस तरह 19 मई, 2023 तक चलन में रहे 2,000 रुपये के कुल नोट में से 97.26 प्रतिशत से अधिक अब वापस आ चुके हैं.

बयान में कहा गया, ” 2,000 रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे.” लोग देश भर में आरबीआई के 19 कार्यालयों में 2,000 रुपये के बैंक नोट जमा करा सकते हैं या उन्हें बदल सकते हैं. लोग अपने 2,000 रुपये के नोट सीधे अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए उन्हें बीमाकृत डाक के जरिए रिजर्व बैंक के निर्दष्टि क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu