‘गूगल मैप्स’ का इस्तेमाल कर रही महिला की कार गलत मोड़ लेने के कारण खाई में गिरी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Jul 2025 09:44 PM
‘गूगल मैप्स’ का इस्तेमाल कर रही महिला की कार गलत मोड़ लेने के कारण खाई में गिरी
ऑडियो सुनें

मुंबई. नवी मुंबई में अपने गंतव्य तक जाने के लिए ‘गूगल मैप्स’ की मदद ले रही एक महिला की कार गलत मोड़ लेने के कारण खाई में गिर गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि महिला को बचा लिया गया. यह घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे महाराष्ट्र में नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में हुई.

बेलापुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ‘बे ब्रिज’ जाने के बजाय ‘गूगल मैप्स’ के निर्देश पर गलत मोड़ लेकर ध्रुवतारा जेट्टी पहुंच गई और उसकी कार खाई में गिर गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने समुद्री सुरक्षा दल, उसकी नौका और स्थानीय प्राधिकारियों की मदद से महिला को बचा लिया. अधिकारी ने बताया कि घटना के समय नवी मुंबई के खारघर इलाके में सैलून का व्यवसाय करने वाली महिला अपनी कार से बेलापुर से उल्वे स्थित अपने घर जा रही थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu