बिलासपुर की आराध्या ने भरतनाट्यम डांस में प्रथम स्थान हासिल किया….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 27 Dec 2022 03:53 PM
बिलासपुर की आराध्या ने भरतनाट्यम डांस में प्रथम स्थान हासिल किया….
ऑडियो सुनें

बिलासपुर की होनहार बेटी ने दुर्ग में आयोजित नेशनल डांस प्रतियोगिता में माता पिता और प्रदेश का नाम रोशन किया है। नेशनल डांस प्रतियोगिता नृत्या नारायण 2022 नेशनल अवार्ड का आयोजन दुर्ग में आदित्य नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे प्रांगण में किया गया। आराध्या शुक्ला ने भरतनाट्यम डांस में प्रथम स्थान हासिल किया।

जानकारी देते चलें कि आराध्या शुक्ला बिलासपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की बेटी है। आराध्या शुक्ला तीन साल की उम्र से देश और प्रदेश में आयोजित विभिन्न डांस प्रतियोगिता में शिरकत कर रही है। अनेकों मंच पर भरत नाट्यम नृत्य कला का प्रदर्शन कर जनता और कला प्रेमियों का दिल जीता है।

परिजनों ने बताया कि आराध्या आठ साल से की उम्र से कार्यक्रमों में भाग ले रही है। अब तक भरतनाट्यम नृत्य में पांच अंतर्राष्ट्रीय और आठ राष्ट्रीय अवार्ड हासिल कर चुकी है। आराध्या ने भारत ओलंपियाड से भारतीय बाल संस्कृति सम्मान का गौरव हासिल किया है। कुछ महीने पहले ही भिलाई में ऑल इंडिया डांसर एसोसिसियन (AIDA) नटवर गोपीकिशन नेशनल नृत्य भरतनाट्यम प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया था।

टीवी शो इंडियन डांसिंग सुपर स्टार शो में देश में आराध्या ने तीसरा हासिल किया। आराध्या शुक्ला लगातार अच्छे प्रदर्शन से बिलासपुर के साथ ही प्रदेश और देश का मान सम्मान बढ़ाया है। जानकारी देते चलें कि आराध्या शुक्ला ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा है। आराध्या की नृत्य शिक्षिका दिव्या चर्तुवेदी ने बताया कि आराध्या भरतनायम को जीती है। आराध्या के प्रदर्शन से ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल और शुक्ला परिवार में हर्ष का माहौल है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav