
रायपुर. राजधानी के उरला क्षेत्र में लोहे के पाइप खरीदी के नाम पर 19.11 लाख रुपए की ठगी के मामले में उरला पुलिस की 3 सदस्यीयटीम ने जौनपुर, उत्तरप्रदेश से एक आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की. आरोपी का नाम महेन्द्र कुमार जायसवाल पिता छोटेलाल उर्फ छटाई जायसवाल (45 वर्ष) निवासी आरगूपुर कला बीबीगंज थानाशाहगज जिलाजौनपुर बताया गयाहै.आरोपी ने पूछताछ मेंअपना जुर्म स्वीकार किया है. आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया.



