फिल्म ‘गुड बैड अगली’ में नजर आएंगे अभिनेता अजीत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Mar 2024 08:44 PM
फिल्म ‘गुड बैड अगली’ में नजर आएंगे अभिनेता अजीत
ऑडियो सुनें

मुंबई. तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता अजीत जल्द ही फीचर फिल्म ‘गुड बैड अगली’ में नजर आएंगे. तमिल के 52 वर्षीय अभिनेता अजीत के प्रबंधक सुरेश चंद्रा ने फिल्म के आधिकारिक पोस्टर के साथ सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की है.

चंद्रा ने एक पोस्ट में कहा, ”हम पूरी विन्रमता के साथ अभिनेता अजीत की अगली फिल्म ‘गुड बैड अगली’ का एलान करते हैं.’ एक अभिनेता के रूप में यह अजित की 63वीं फिल्म है. इसका निर्देशन ‘मार्क एंटनी’ फेम के अधिक रविचंद्रन कर रहे हैं. यह फिल्म साल 2025 में पोंगल के त्यौहार के आसपास रिलीज होगी. माइथ्री मूवी मेकर्स इस फिल्म के निर्माता हैं और इसके लिए संगीत देवी श्री प्रसाद तैयार करेंगे. अजीत की साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘थुनिवु’ का निर्देशन एच विनोथ ने किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu