जिंदगी की जंग हारे एक्टर दिनेश फडनीस, अस्पताल में ली आखिरी सांस…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 05 Dec 2023 12:53 PM
जिंदगी की जंग हारे एक्टर दिनेश फडनीस, अस्पताल में ली आखिरी सांस…
ऑडियो सुनें

मुंबई: टीवी की दुनिया से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है. फेमस शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स का रोल निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है. हार्ट अटैक आने के बाद दिनेश बीते कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे. वो वेंटिलेटर पर थे. उनकी तबीयत नाजुक बताई जा रही थी. लेकिन आज (5 दिसंबर) को उन्होंने दम तोड़ दिया. एक्टर की मौत से उनके तमाम चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा है.

जिंदगी की जंग हारे दिनेश 

दिनेश फडनिस बीते कुछ दिनों से ICU में जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहे थे. लेकिन आज उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. दिनेश की मौत को उनके करीबी दोस्त और CID शो में को-स्टार रहे दयानंद शेट्टी ने कंफर्म किया है. दयानंद शेट्टी, दिनेश के काफी करीब थे. एक्टर के जाने से उन्हें भी काफी दुख पहुंचा है.

कहां होगा अंतिम संस्कार?

दिनेश फडनिस के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है. दिनेश का अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान घाट में किया जाएगा. 

CID में इंस्पेक्टर बनकर मिली पहचान

दिनेश फडनिस की बात करें तो उन्हें पॉपुलर टीवी शो CID से बड़ी पहचान मिली थी. इस शो में वो इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स के रोल में दिखे थे. उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. लेकिन CID के बाद दिनेश स्क्रीन से अचानक गायब हो गए थे.

उनको लेकर ऐसी खबरें थीं कि एक्टिंग छोड़कर वो मराठी फिल्मों के लिए स्क्रिप्टस लिखने लगे थे. दिनेश के चाहनेवाले उन्हें फिर से स्क्रीन पर कमाल दिखाते देखना चाहते थे. लेकिन अफसोस इससे पहले ही दिनेश ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 

57 साल की कम उम्र में दिनेश के यूं चले जाने से उनके फैंस का दिल टूट गया है. एक्टर का परिवार और करीबी दोस्त भी उनके जाने से काफी दुखी हैं. हर कोई दिनेश को नाम आंखों से याद कर रहा है और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav