अभिनेता पवन कल्याण ने इंस्टाग्राम पर पदार्पण किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jul 2023 09:03 PM
अभिनेता पवन कल्याण ने इंस्टाग्राम पर पदार्पण किया
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. अभिनेता-नेता पवन कल्याण ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर पदार्पण किया. “थोली प्रेमा”, “जलसा” और “गब्बर सिंह” जैसी तेलुगू फिल्मों से मशहूर अभिनेता ने अपनी प्रोफाइल के परिचय में लिखा है, “उठो, सामना करो, चुनो. जय हिंद.” कल्याण के सत्यापित अकाउंट पर पहले ही 713,000 से अधिक फॉलोवर हो चुके हैं. उन्होंने अभी कोई पोस्ट साझा नहीं की है. “भीमला नायक” फिल्म के अभिनेता कल्याण फेसबुक और ट्विटर पर भी सक्रिय हैं. फेसबुक पर उनके 9,62,000, जबकि ट्विटर पर 53 लाख फॉलोवर हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu