धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद अभिनेत्री लीना पॉल सीख रही है जैम और जेली बनाना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Apr 2022 10:18 PM
धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद अभिनेत्री लीना पॉल सीख रही है जैम और जेली बनाना
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली. धोखाधड़ी के आरोप में अपने पति कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ‘मद्रास कैफे’ की अभिनेत्री लीना मारिया पॉल, अब महिला कैदियों के लिए शुरू किये गये कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जैम और जेली बनाना सीख रही है.

जेल अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल से तिहाड़ में बंद पॉल एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना है और सकारात्मक माहौल बनाने के लिए जेल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती है. अधिकारियों ने कहा कि जैम और जेली के अलावा, जेल में कैदियों के लिए कला, संगीत, नृत्य, योग और अचार बनाने की कक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं.

जेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जब से पॉल जेल में आयी है, वह अन्य महिला कैदियों की तरह सकारात्मक रहने की कोशिश कर रही है और अपने समय का उपयोग नई चीजें सीखने में कर रही है, जिसमें उनकी रुचि है. वह पिछले दो महीनों से सप्ताह में दो बार जैम और जेली बनाने की कक्षाओं में भाग ले रही है.’’ अभिनेत्री जहां तिहाड़ जेल की नंबर छह ंिवग या महिला ंिवग में बंद है, वहीं उसके पति नंबर वन ंिवग में हैं.

अधिकारी ने कहा कि पॉल ने अमरूद स्क्वैश, टमाटर जैम और कस्टर्ड बनाना सीखा है और उन्होंने नेल आर्ट एवं मेकअप कक्षाओं में भी दाखिला लिया है. अधिकारी ने कहा कि पॉल फिट और स्वस्थ रहने के लिए योग भी करती है और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने अन्य कैदियों के साथ सामूहिक नृत्य किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu