अदाणी समूह अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगा: गौतम अदाणी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Nov 2024 08:50 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. जाने-माने उद्योगपति गौतम अदाणी ने बुधवार को अमेरिका में ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में 10 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जतायी. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई देते हुए लिखा, ”डोनाल्ड ट्रंप को बधाई…जैसे-जैसे भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी प्रगाढ़ होती जा रही है, अदाणी समूह अपनी वैश्विक विशेषज्ञता का लाभ उठाने और अमेरिकी ऊर्जा सुरक्षा और मजबूत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 10 अरब डॉलर का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा लक्ष्य इसके जरिये 15,000 नौकरियां सृजित करने का है.” हालांकि, उन्होंने अमेरिका में शुरू की जाने वाली परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu