अफगान महिलाएं अन्य महिलाओं के सामने ऊंची आवाज में नमाज अदा नहीं कर सकतीं: तालिबान मंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Oct 2024 08:06 PM
अफगान महिलाएं अन्य महिलाओं के सामने ऊंची आवाज में नमाज अदा नहीं कर सकतीं: तालिबान मंत्री
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. अफगानिस्तान के एक मंत्री ने कहा है कि अफगान महिलाओं को अन्य महिलाओं के सामने ऊंची आवाज में नमाज अदा करने या कुरान पढ़ने से मना किया गया है. नैतिकता कानूनों के तहत महिलाओं पर लगाये गये ये नये प्रतिबंध हैं. इन कानूनों के तहत महिलाओं को घर के बाहर ऊंची आवाज में बात करने और अपना चेहरा दिखाना प्रतिबंधित है.

इसके अलावा बच्चियों को छठी कक्षा के बाद शिक्षा से वंचित करना और महिलाओं को कई सार्वजनिक स्थानों और ज्यादातर नौकरियों से पहले ही बाहर रखा गया है. देश के धर्माचरण मंत्रालय से किसी भी अधिकारी ने बुधवार को इस बात की पुष्टि नहीं की कि क्या ये प्रतिबंध नैतिकता कानूनों का हिस्सा बनेंगे या नहीं.

पूर्वी लोगार प्रांत में एक कार्यक्रम के दौरान धर्माचरण मंत्री खालिद हनफी ने कहा, ह्लएक महिला के लिए किसी अन्य वयस्क महिला के सामने कुरान की आयतें पढ़ना करना निषिद्ध है. यहां तक कि तकबीर (अल्लाहु अकबर) के नारे लगाने की भी अनुमति नहीं है.” उन्होंने कहा कि एक महिला को अजान देने की अनुमति भी नहीं है. हनाफी की टिप्पणी का ऑडियो मंत्रालय के सोशल मीडिया मंच पर साझा किया गया लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu