अकाली नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल भाजपा में शामिल

चंडीगढ़: पंजाब में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल होशियारपुर में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा उपचुनाव में ठंडल को छब्बेवाल विधानसभा सीट (सुरक्षित) से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

भाजपा के पंजाब प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने ठंडल का पार्टी में स्वागत किया। ठंडल ने 2024 का लोकसभा चुनाव होशियारपुर सीट से अकाली दल के टिकट पर लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

अकाली दल की कोर समिति के सदस्य रहे ठंडल ने 2012 का विधानसभा चुनाव छब्बेवाल सीट से जीता था। लेकिन 2017 और 2022 में हुए चुनावों में उन्हें सफलता नहीं मिली। वह पंजाब में अकाली दल सरकार में जेल, पर्यटन और संस्कृति मंत्री थे। पंजाब की चार विधानसभा सीटों- गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, छब्बेवाल और बरनाला में उपचुनाव होने हैं। इन सीटों के विधायक लोकसभा सदस्य चुने गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button